रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 2 पाकिस्तानी भाई-बहन पर कार्रवाई की गई है। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था, लेकिन फर्जी तरीके से मतदाता पत्र बनवाया गया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
ऑनलाइन फ्राड का नया तरीका, झारखंड के दो आरोपी गिरफ्तार
मामला जूटमिल थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आए लोगों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।
पूछताछ में पता चला कि, अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। दोनों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। इसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
CG NEWS : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
CG Crime News : बैगा की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, अंधविश्वास के शक में वारदात’ 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े गए
आधी रात भरभराकर गिरा जर्जर भवन का हिस्सा, कुछ देर पहले बज रहा था तेज DJ