Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है, क्योंकि इसमें अक्षय कुमार लंबे समय बाद एक दमदार निगेटिव भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन हैं। रिलीज डेट की घोषणा के साथ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा…
Ketan Agarwal Murder Case : पुणे। रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। साहिल ने कहा कि अगर सिया ने परिवार को पहले ही बता दिया होता कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती, तो परिवार बिना किसी हिचकिचाहट के रिश्ता तोड़ देता। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साहिल से शुक्रवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उससे सिया और सह-आरोपी चेतन चौधरी के रिश्ते सहित कई अहम पहलुओं पर सवाल किए…
IND vs IRE : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को आयरलैंड के हाथों 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। हालांकि, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma’ ने हार की सबसे बड़ी वजह आयरलैंड की परिस्थितियों को बताया है। उनका कहना है कि टीम स्थानीय कंडीशन्स के अनुरूप खुद को जल्दी ढाल नहीं सकी, जिसका असर पूरे मैच में देखने को मिला। अभिषेक शर्मा ने…
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में वर्ष 2026 की स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 15 से अधिक वर्तमान और पूर्व सांसदों तथा विधायकों के खिलाफ दर्ज 20 से अधिक आपराधिक मामले विशेष एमपी-एमएलए अदालतों में लंबित हैं। इन मामलों की नियमित सुनवाई हाईकोर्ट की निगरानी में की जा रही है ताकि जनप्रतिनिधियों से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत तैयार हुई स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट द्वारा जारी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देशों के…
AI VIDEO Controversy : रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो को लेकर राजधानी रायपुर में विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने वीडियो पर कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया है कि विशेष समुदाय से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा प्रसारित वीडियो में ईशु को भगवान शिव और भगवान विष्णु का पिता बताया गया है तथा हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर दर्शाने का प्रयास किया गया है। संगठनों का कहना है कि इस वीडियो से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने संबंधित थाने में…
Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls : नई दिल्ली। देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को एक वर्ष पूरा हो गया है। पिछले साल 24 जून को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अब तक देशभर में करीब 6 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं। वर्तमान में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह अभियान जारी है। बिहार में एसआईआर के दौरान लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे, जिसके बाद चुनाव आयोग पर पात्र नागरिकों को मताधिकार से वंचित करने के आरोप…
Khan Sir Case : पटना। खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कदमकुआं थाने की पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी दाखिल की, जिसके अध्ययन के लिए अदालत ने तीन दिन का समय दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 30 जून को होगी। तब तक फैजल खान की गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी रहेगी। सुनवाई के दौरान फैजल खान के अधिवक्ता ने मामले में बार-बार समय बढ़ाए जाने का विरोध किया। वहीं, लोक अभियोजक और ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद की ओर से…
Assembly’ एमसीबी। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विधानसभा सत्र के दौरान जिले से जुड़े प्रश्नों के समयबद्ध, सटीक और तथ्यात्मक जवाब उपलब्ध कराने तथा शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए फैसला कलेक्टर…
Rules for the home temple : सनातन धर्म में घर का मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-घर में रखी गई देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें घर के वातावरण को प्रभावित करती हैं। इसलिए उनकी स्थापना, संख्या और स्थिति का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि कुछ प्रकार की मूर्तियां और चित्र घर के मंदिर में नहीं रखने चाहिए। आइए जानते हैं पूजा घर से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक नियम। Raipur Police Commissionerate 27 June 2026 मरीन ड्राइव और डगनिया में रफ्तार…
CG NEWS : दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में चर्चित दो यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के तहत दूसरी एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करने और उससे उगाही करने का प्रयास किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com