Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
CG NEWS : रायपुर। शिक्षक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। राजधानी में शिक्षामंत्री निवास की ओर जाने वाले रास्ते पर शिक्षकों ने ‘TET आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह’ के तहत अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे शिक्षकों ने TET आधारित पदोन्नति व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और सरकार से जल्द समाधान की मांग की। शिक्षक दिवस के दिन ही शिक्षकों के सड़क पर उतरने से यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज…
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। इसके बाद पुलिस सोमा देवांगन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।…
CG BREAKING NEWS : जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में शुक्रवार, 5 सितंबर को जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने मामले में सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही थी, लेकिन एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद शेष 10 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने फैसला सुनाया। झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी और दर्दनाक नक्सली घटनाओं में शामिल है। इस हमले में 29 लोगों…
CRPF कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करीब तीन महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने मामले में एक CRPF जवान और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने करीब 15 बेरोजगार युवाओं को बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूल लिए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान CRPF जवान शत्रुघ्न टंडन और उसके सहयोगी बुध सिंह मरकाम के रूप में…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाके में हाथियों के उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल है। हाथियों के एक दल ने गांव में घुसकर तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद प्रभावित ग्रामीणों के सामने रहने और आजीविका दोनों का संकट खड़ा हो गया है। लगातार हाथियों की आवाजाही से गांव के लोग भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों के आतंक से जल्द राहत दिलाने तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। जंगल क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस और सुरक्षा बलों को दी। सूचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान संदिग्ध वस्तु को IED होने की पुष्टि की गई। इसके बाद सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करते हुए बम निरोधक दल ने उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। समय रहते सूचना मिलने और ग्रामीणों की जागरूकता के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद…
Nepal Flood : काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचा दी है। आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक 1,344 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,898 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने से मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। नेपाल के कई इलाकों में बाढ़ और आपदा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन और बचाव…
CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से नेपाल घूमने निकला एक युवक अचानक लापता हो गया है। युवक की पहचान सेवत साहू के रूप में बताई जा रही है। युवक के अचानक संपर्क से बाहर होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि युवक का मोबाइल फोन प्रयागराज के पास एक रेलवे फाटक के नजदीक दूसरे व्यक्ति को मिला है। युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने के कारण परेशान परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और थाने में उसकी गुमशुदगी…
CG NEWS : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत ने शनिवार, 5 सितंबर को बड़ा फैसला सुनाया है। लंबे समय से चल रही सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले में शेष 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने सभी आरोपियों को उनके खिलाफ लगाए गए विभिन्न आरोपों और धाराओं में दोषी माना है। अब दोषियों को 16 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। इस फैसले के बाद झीरम घाटी हमले से जुड़े मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी चरण पूरा हो गया है। अदालत के फैसले पर पूरे प्रदेश की…
School Ragging Case : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में छात्रों के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने 11वीं कक्षा के दो छात्रों पर हमला कर दिया। लोहे के कड़े से सिर पर किए गए वार में दोनों छात्र घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर समय रहते जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोहे के कड़े से सिर पर हमला करने का आरोप जानकारी के…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com