रायपुर। अमित बघेल को गुरुवार को एक बार फिर रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 16 जनवरी तक बढ़ा दिया। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से राहत की मांग की गई, लेकिन अदालत ने फिलहाल कोई राहत नहीं दी।
अमित बघेल की गिरफ्तारी अपराध क्रमांक 243/25, 338/25, 329/25 और 340/2035 के तहत की गई थी। इन मामलों में उनके खिलाफ धारा 299 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
“भिलाई में बड़ी सुविधा: अब सिर्फ 1 रुपये में एक्स-रे, विधायक रिकेश के कार्यालय में योजना का शुभारंभ”
कोर्ट सूत्रों के अनुसार, अन्य प्रकरणों से जुड़े मामलों में अमित बघेल को 12 जनवरी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
इस मामले को लेकर प्रशासन और कानूनी हलकों में भी चर्चाएं तेज हैं, वहीं आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, रायपुर (पंजीयन क्रमांक 6472) प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन
CG NEWS : मंत्री रामविचार नेताम के एस्कॉर्ट वाहन ने स्कूटी को रौंदा, युवक की हालत नाजुक; अंबिकापुर रेफर
Holi 2026 Safety Guidelines : बिजली तारों के नीचे होलिका दहन पड़ेगा भारी, प्रशासन ने जारी किया ‘रेड अलर्ट