रायपुर (Hanuman Janmotsav in Raipur)।
गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की दम्मानी कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। झंडा स्थापित करने के दौरान ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक अचानक फेल हो गई, जिससे दो युवक करीब 35 से 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। हनुमान जन्मोत्सव के लिए झंडा लगाने का काम चल रहा था, जिसमें ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्ट का इस्तेमाल किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में ओवरलोड की वजह से हाइड्रोलिक अचानक बंद हो गई, जिससे ऊपर काम कर रहे दोनों युवक नीचे गिर पड़े।
घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
हादसे में नितुल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सागर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सागर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

More Stories
High Court Holiday : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त, 15 जून से नियमित सुनवाई शुरू
CG Naxal IED Defuse : नक्सलियों की नापाक साजिश नाकाम, 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद कर किया गया नष्ट
Mobile Emergency Alert Update : अब फोन पर नहीं बजेगा इमरजेंसी अलर्ट, सरकार ने अस्थायी रूप से रोकी सेवा