रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. डीएपी खाद, वन अधिकार पत्र अवैध कब्जा, गृह निर्माण मंडल मुद्दे पर आज सदने के गरमाने के आसार हैं.
सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों से सवाल लगे है. विधायक धरम लाल कौशिक भारतमाला प्रोजक्ट घोटाला पर ध्यानाकर्षण लगाएंगे. विधायक राघवेंद्र सिंह जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य से जुड़ा ध्यानाकर्षण लगाएंगे. 5 विधेयकों को पटल पर रखा जाएगा.
सदन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ निजी विश्व विद्यालय स्थापना और संचालन संशोधन विधेयक पेश करेंगे. वहीं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा पट्टाधृति अधिकार संशोधन विधेयक पेश करेंगे.

More Stories
CG High Court : पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 18 से अधिक सांसद-विधायकों पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले, हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट में खुलासा
CG Mining News : छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने 12 साल की छात्रा को कुचला, हादसे के बाद 55 किमी तक भागा ड्राइवर’ पुलिस ने पीछा कर दबोचा