रायपुर।’ जिले के खरोरा इलाके में दो सगे भाइयों ने पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आरोपियों को शक था कि महिला के नींबू-मिर्ची फेंकने की वजह से उनकी पत्नियों का गर्भपात हो गया था। यह वारदात खरोरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में हुई।
पुलिस ने बताया कि थाने में 24 मई को एक घर के बाहर महिला की खून से लथपथ लाश मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से
पूछताछ पर पता चला कि मृत महिला का नाम पद्मा यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) है। वो घर में अकेली रहती थी।पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की, तो पाया कि मृत महिला के सिर,
सीने और हाथ-पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना हुआ बड़ा पत्थर और एक टूटा हुआ डंडा भी मिला।जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले बांस और नीलगिरी की लकड़ी से पीटा, फिर महिला के गिरने पर बड़े पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

More Stories
Big Revelation In Bharatmala Scam : भारतमाला घोटाले में ED की रेड’ अभनपुर में अधिकारियों से बदसलूकी और धक्का-मुक्की, FIR दर्ज’ जमीन कारोबारी के ठिकानों से मिला सोना-चांदी
बैंक की जिद के आगे मजबूर भाई, मृत बहन का कंकाल लेकर पहुंचा ब्रांच; मचा हड़कंप
e-Shram Sathi App Launch : ‘e-श्रम साथी’ ऐप के जरिए योजनाओं का पैसा सीधे मजदूरों के बैंक अकाउंट में होगा ट्रांसफर