सरगुजा।’ अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर काली घाट के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कबाड़ का व्यवसाय का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व में कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने युवक कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रविवार को नेशनल हाईवे 43 पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने तीन दिनों में अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 43 के किनारे ग्राम पंचायत अजिरमा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर जायसवाल ट्रेडिंग कंपनी द्वारा कबाड़ का व्यवसाय संचालित किया जा रहा है। कबाड़ का सामान नेशनल हाईवे के किनारे तक फैला दिया जाता है। इसका कई बार ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कई बार अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इसके बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच