नई दिल्ली।’ कर्नाटक के हावेरी जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साल 2024 के हनगल गैंगरेप मामले में 7 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद आरोपियों ने शुक्रवार की रात विजय जुलूस निकाला। आरोपियों का अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विजय जुलूस निकालने की घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। आरोपियों की रिहाई और सार्वजनिक जश्न ने न सिर्फ पीड़िता की भावनाओं को आहत किया है। बल्कि, कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भारत की अर्थव्यवस्था पर फिच का भरोसा मजबूत, 2028 तक GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाया गया
जनवरी 2024 में एक युवती ने सात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला कर्नाटक में हावेरी जिले एक होटल में अपने दोस्त के साथ रुकी हुई थी।
इसी दौरान 15 से 20 आरोपियों ने रूम में घुसकर उन दोनों से पहले तो जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे घसीटकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी कार से उसे एक जंगल में ले गए और 7 युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में बिठाकर पूरे शहर में घुमाया।

More Stories
PM Modi’ के 76वें जन्मदिन पर देशभर में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’, MP में 58 लाख तो हरियाणा में 80 लाख दीयों की तैयारी
PF नियमों में ऐतिहासिक बदलाव: बेसिक सैलरी की सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
Donald Trump 100% Tariff : रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत, 100% टैरिफ वाले बिल पर आज US हाउस में वोटिंग