रायपुर। नक्सल ऑपरेशन में शहीद सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि दी.
बीजापुर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 5 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल
सुकमा और बीजापुर में गत दिवस हुए नक्सल मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी शहीद हो गए थे. उनका पार्थिव शरीर माना स्थित 4थी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में लाया गया.
गमगीन माहौल में मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी. श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर विशेष विमान से एयरलिफ़्ट कर गुजरात भेजा जाएगा.

More Stories
CG Education News : स्कूल प्राचार्यों की जिम्मेदारी बढ़ी’ हर दिन 2 पीरियड लेना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, रायपुर-बस्तर-दुर्ग संभाग में सक्रिय रहेगा मानसून; जानें अपने जिले का मौसम