रायपुर, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर मंथन किया जाएगा।
बैठक से पहले मुख्यमंत्री अग्निशमन विभाग को 18 आधुनिक फायर ब्रिगेड वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही अग्निशमन और आपातकालीन सेवा भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिससे राज्य में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री खेल विभाग और गृह विभाग की अंतर्विभागीय बैठक की भी अगुवाई करेंगे, जिसमें युवाओं के लिए खेल संसाधनों के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा होगी।

More Stories
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार
RAIPUR 11 March 2026 सिविल लाइन थाने में सर्वाधिक 5 केस दर्ज, शराबखोरी व मारपीट पर कसी नकेल
छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के चुनाव हेतु केंद्रीय कार्यालय का भव्य शुभारंभ