रायपुर, छत्तीसगढ़: रायपुर पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी विपिन कुमार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर रायपुर निवासी रविकांत कटारे से क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर ओटीपी लेकर ₹80,580 की ठगी की थी।
यह घटना जुलाई 2023 की है, जब पीड़ित को अज्ञात नंबर से कॉल आया और उसे क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर ओटीपी शेयर करने को कहा गया। ओटीपी मिलते ही आरोपी ने खाते से रकम ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर ली और उसे रायबरेली से दबोच लिया।
आरोपी को रायपुर लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की अहम भूमिका रही।

