गरियाबंद। जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई और सुरक्षा कर्मियों को निर्धारित मानदेय से कम भुगतान करने वाली आउटसोर्स एजेंसी पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी. आज अस्पताल परिसर में आयोजित जीवन दीप समिति की बैठक के दौरान यह मामला प्रमुखता से उठाया गया.
दुबई में नौकरी का झांसा देकर की थी ठगी, ओमान से लौटते ही आरोपी एयरपोर्ट पर दबोचा गया
बैठक में राजिम विधायक रोहित साहू और कलेक्टर दीपक अग्रवाल मौजूद थे. बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई. इसी दौरान विधायक साहू ने सवाल उठाया कि जिला अस्पताल में कार्यरत 18 सफाईकर्मियों और 12 सुरक्षाकर्मियों को एजेंसी द्वारा कलेक्टर दर के अनुसार लगभग 11 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाना चाहिए था, लेकिन उन्हें केवल 6 से 7 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं. यह अनियमितता पिछले एक वर्ष से चल रही थी.
विधायक के सवाल पर अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद विधायक साहू ने एजेंसी को तत्काल निरस्त करने और उसे ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश जारी किए. साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए अन्य कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं.

More Stories
CG School Exam Time Table 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, कक्षा 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट
Online Attendance CG : VSK ऐप की तकनीकी खामियों पर सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन उपस्थिति में दिक्कत होने पर शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन
CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बढ़े हुए लोड का शुल्क अब दिसंबर के बिल में होगा शामिल