मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार रात एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण विमान को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। 89 वर्षीय सुशीला देवी, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की निवासी थीं, फ्लाइट के उड़ान भरते ही अस्वस्थ हो गईं।
रात लगभग 10 बजे फ्लाइट को चिकलथाना एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैंडिंग के तुरंत बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
फ्लाइट के दोबारा उड़ान भरने से पहले MIDC CIDCO पुलिस स्टेशन ने सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। इसके बाद फ्लाइट वाराणसी के लिए रवाना हुई।
महिला के शव को छत्रपति संभाजीनगर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इंडिगो एयरलाइंस ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
Mann Ki Baat 134th Episode : Narendra Modi ने ‘मन की बात’ में की भारतीय प्रतिभाओं की सराहना, कलारी चीज और गणित ओलंपियाड विजेता का किया जिक्र
Ghaziabad Encounter : सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Operation Sindoor 2.0 : सेना प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- अगली लड़ाई के लिए 24×7 तैयार हैं तीनों सेनाएं