कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे महायज्ञ में शनिवार सुबह बड़ा बवाल हो गया। आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों पर फायरिंग कर दी, जिसमें लखनऊ के आशीष तिवारी को गोली लग गई। इसके बाद ब्राह्मणों में आक्रोश फैल गया और आयोजकों से झड़प हो गई। लखीमपुर के प्रिंस शुक्ला सहित कई ब्राह्मण घायल हो गए।
गुस्साए ब्राह्मणों ने यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया, रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग फाड़ दिए और कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ब्राह्मणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो हल्का लाठीचार्ज किया गया। फिलहाल, ब्राह्मण अब भी सड़क पर जाम लगाए बैठे हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है

More Stories
20 दिन से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर Rahul Gandhi, कांग्रेस के कई कार्यक्रम स्थगित; विदेश दौरे की चर्चा तेज
Railway News: बिलासपुर में मालगाड़ी बेपटरी, बड़ा रेल हादसा टला
E20 पेट्रोल पर सरकार का बयान: एथेनॉल ब्लेंडिंग वैज्ञानिक प्रक्रिया, वैश्विक मानकों के अनुरूप- विशेषज्ञ