Railway News : बिलासपुर, 12 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर आरओबी के नीचे एक मालगाड़ी का वैगन डाउन लाइन पर बेपटरी हो गया। गनीमत रही कि उस समय मालगाड़ी की रफ्तार बेहद धीमी थी, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और तकनीकी विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने प्रभावित ट्रैक का निरीक्षण किया और बेपटरी हुए वैगन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने के साथ ही डाउन लाइन पर रेल यातायात बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारण डाउन लाइन पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया। रेलवे ने दावा किया कि ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया गया।
हादसे के कारणों की होगी तकनीकी जांच
रेलवे प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक, वैगन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बेपटरी होने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बीते कुछ समय से बिलासपुर रेल मंडल में मालगाड़ियों के बेपटरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटना के बाद रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता, रखरखाव और परिचालन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

More Stories
26 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नया प्रोजेक्ट में होने वाला है धन का लाभ
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बनेगा साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली अहम जिम्मेदारी
Mahakal Temple Stampede : महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; 40 हजार श्रद्धालु कतार में