नई दिल्ली: Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुषों के टेबल टेनिस मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में भारत के हरमीत देसाई ने पाकिस्तान के मुहम्मद खान को सीधे गेमों में हराकर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दी।
हरमीत देसाई ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को दी मात
भारत-पाकिस्तान के बीच पुरुष टीम के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पहला मैच हरमीत देसाई और मुहम्मद खान के बीच खेला गया। हरमीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुहम्मद को 11-4, 11-3, 11-5 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अब दूसरे मैच में भारत के साथियान ज्ञानसेकरन का सामना पाकिस्तान के अब्बास खान से होना है। भारतीय टीम में साथियान के अलावा हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मानुष शाह और पायस जैन शामिल हैं।
महिला टीम ने भी पाकिस्तान को हराया
इससे पहले भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत की ओर से सुतिर्था मुखर्जी, सिंड्रैला दास और श्रीजा अकुला ने सीधे गेमों में जीत हासिल की।
एशियन गेम्स में भारत के खाते में छह मेडल
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन तक भारत के खाते में कुल छह मेडल आ चुके हैं। इनमें पांच मेडल निशानेबाजी में मिले हैं, जिसमें चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। वहीं एक ब्रॉन्ज मेडल एमएमए में आया है।
निशानेबाजी में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल की टीम ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

More Stories
साल का प्यार, फिर सरकारी नौकरी और शादी से इनकार… कुरनूल में प्रेमिका ने की आत्महत्या
IIT Bombay Protest : छात्रों की 18 मांगें मंजूर, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला पर SC-ST एक्ट में केस
Title track of ‘Ye Prem Mol Liya’ released: ‘ये प्रेम मोल लिया’ टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, श्रेया घोषाल और निहाल टौरो की आवाज का चला जादू