Categories

June 3, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

दिल्ली में भीषण अग्निकांड: रेस्टोरेंट-होटल में आग, 21 लोगों की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट और होटल में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग की चपेट में आने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के नागरिक भी शामिल हैं। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। (

जानकारी के मुताबिक, मालवीय नगर के हौजरानी क्षेत्र स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी, जो तेजी से ऊपर बने होटल तक फैल गई। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और बचाव अभियान शुरू किया गया।

CGBSE Second Main Exam 2026 : 10वीं-12वीं द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग और धुएं से बचने के लिए कई लोगों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे और अन्य सामान बिछाकर लोगों को बचाने की कोशिश की। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बेसमेंट से भी लोगों को निकाला गया

दमकलकर्मियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश लोग होटल में ठहरे हुए थे।

Raipur Police Update: Law and Order Insights 03 June 2026: अपहरण, सड़क दुर्घटनाओं और अवैध आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ FIR, 29 मामलों की विस्तृत रिपोर्ट

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में आग रेस्टोरेंट परिसर से शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। साथ ही भवन में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है।

यह घटना राजधानी में हाल के वर्षों की सबसे भयावह अग्निकांड घटनाओं में से एक मानी जा रही है, जिसने एक बार फिर व्यावसायिक भवनों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (

About The Author

YouTube Shorts Autoplay