कोरबा। टीपी नगर स्थित एक शराब दुकान के पास सक्रिय पॉकेटमारी गिरोह का खुलासा हुआ है। शनिवार को शराब दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से पैसे निकाल रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की हरकत से नाराज भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
CG BREAKING : 1 करोड़ लेकर टामन गिरोह ने बनवाया डिप्टी कलेक्टर, CBI जांच में बड़ा खुलासा
घटना के दौरान आरोपी के तीन अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए युवक से पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से भीड़भाड़ वाले इलाकों, विशेषकर शराब दुकानों के आसपास सक्रिय था। आरोपी ने बताया कि वे शराब दुकान पर भीड़ बढ़ने का इंतजार करते थे और फिर ग्राहक बनकर भीड़ में शामिल होकर पॉकेटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार तीन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शराब दुकानों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच