अंबिकापुर | 06 अप्रैल, 2026 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। NH-130 ‘ पर स्थित मणिपुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठीकला गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही चार महिलाओं को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है।
बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गांव की महिलाएं रविवार की शाम पास के बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर से लखनपुर की ओर जा रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो (नंबर- CG 15 EH 8874) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिलाओं को रौंदने के बाद वह सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जा टकराई।
नशे में धुत चालक की लोगों ने की पिटाई
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में वहां जमा हो गए। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद उसने भागने की कोशिश की। इससे आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल (CHC) में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
हाईवे पर लगा 4 किलोमीटर लंबा जाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे पर 3 से 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मणिपुर थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समझाइश और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

More Stories
Chhattisgarh Mob Justice Case : बाइक मालिक का ‘रेड कार्ड’ एक्शन , युवक को नग्न कर पीटने का वीडियो देख कांप गई रूह
Chhattisgarh High Court News : जग्गी मर्डर केस में ‘सुपर ओवर’ खत्म , 20 साल बाद Amit Jogi ‘ को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने सुनाया अंतिम फैसला
RAIPUR Commissionerate Bulletin 6 April 2026 खमतराई थाने में सर्वाधिक 22 मामले दर्ज, अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन