बेंगलुरु बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी मारपीट की गई थी। इसमें विंग कमांडर को पहले मारपीट की शुरुआत करते और युवक को सड़क पर धकेलते और लात मारते देखा जा सकता है।
BJP का जवाबी हमला: अपराध में कांग्रेस का कनेक्शन, CM हाउस घेराव पर उठाए सवाल
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, DRDO कॉलोनी से एयरपोर्ट जा रहे विंग कमांडर शीलादित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वॉड्रन लीडर मधुमिता, एक नियॉन ग्रीन जैकेट पहने युवक के पास पहुंचे। इसके बाद झगड़ा बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में मधुमिता भी युवक से बहस करती दिखीं।
इससे पहले सोमवार को विंग कमांडर बोस ने एक वीडियो जारी किया था, इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि मुझ पर और पत्नी पर सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मेरे साथ मारपीट के अलावा गाली-गलौज भी की गई।
वीडियो में अधिकारी खून से लथपथ दिख रहे थे। वायुसेना अधिकारी की कार में लगे डैश कैम रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान स्विगी के डिलीवरी बॉय के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

More Stories
Ayodhya Ram Mandir Chadhawa Chori Case : ट्रस्ट में बढ़ी तकरार, महंत दिनेंद्र दास का गोपाल राव पर बड़ा हमला;आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी
ENG vs IND : कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर का बड़ा धमाका, 5000 इंटरनेशनल रन पूरे; बारिश ने भारत-इंग्लैंड का पहला टी-20 कराया बेनतीजा
Box Office Collection : इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, नई रिलीज फिल्मों के बीच भी कायम है दबदबा