Horoscope मेष राशि – आज के दिन परिवार में चल रही दूरियां समाप्त होंगी और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. सरकारी नियमों का पालन गंभीरता से करें, अन्यथा कानूनी अड़चन आ सकती है. बिजनेस में अधिक व्यस्तता के कारण आप अन्य जरूरी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे.
वृषभ राशि – आज के दिन व्यापार में नए उत्पादों को शामिल करना लाभदायक रहेगा. संपत्ति या वाहन खरीदने की आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है. गुस्से पर नियंत्रण रखें. कार्यस्थल पर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, लेकिन कोई करीबी काम में बाधा डाल सकता है.
मिथुन राशि – आज के दिन जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और मन की बातें साझा करेंगे. किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं. मेहनत का पूरा जोर लगाना होगा तभी लक्ष्य प्राप्त होगा. धन के लेनदेन से आज बचना ही श्रेयस्कर है.
कर्क राशि – आज के दिन जीवनसाथी के लिए उपहार ला सकते हैं. अपनी बुद्धिमानी से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी. पुराने निवेश से अच्छे लाभ के संकेत हैं. नौकरीपेशा जातकों को नई कंपनी से आकर्षक ऑफर मिल सकता है.
सिंह राशि – आज के दिन परिजनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा के योग हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. अधिकारियों की नजर आपके शानदार प्रदर्शन पर रहेगी. पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे.
कन्या राशि – आज के दिन विवादों में निष्पक्ष निर्णय लेना आपके हित में रहेगा. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से सम्मान बढ़ेगा. दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से कर लेंगे.
तुला राशि – आज के दिन पूरे परिवार के साथ पूजा-पाठ में शामिल होंगे. बच्चों को जीवन मूल्यों और परंपराओं की सीख देंगे. पारिवारिक मतभेद दूर होंगे और अधूरी योजनाएं पूरी होंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के नए द्वार खोलेगी. धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे.
वृश्चिक राशि – आज के दिन व्यापार में व्यस्तता के बावजूद अच्छा मुनाफा कमाएंगे. विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. साझेदारी में किया गया काम लाभदायक सिद्ध होगा. अगर करियर को लेकर चिंतित थे, तो आज अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है.
धनु राशि – आज के दिन ऑफिस में जल्दबाजी में काम करने से गलती हो सकती है. कानूनी मामलों और विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर है. धन उधार लेने से बचें और बजट बनाकर चलें. विदेश से व्यापार करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है.
मकर राशि – आज के दिन कामकाज को लेकर बनाई गई महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी. बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. पारिवारिक पूजा-पाठ में आपकी रुचि रहेगी.
कुंभ राशि – आज के दिन किसी भी गुप्त बात को दोस्तों से साझा न करें, मानहानि की आशंका बन रही है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में आज आपको जीत मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति से मन उत्साहित रहेगा. रुकी हुई योजनाएं पुनः शुरू होंगी जिससे लाभ होगा.
मीन राशि – आज के दिन ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मौज-मस्ती भरा माहौल रहेगा. कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने से धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए फलदायी होगा. व्यापार में अधिक मुनाफे से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

More Stories
09 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
07 September 2026 Horoscope : भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल …
06 September 2026 Horoscope : भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल