कोरबा। शहर के बीचों-बीच नगर निगम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी की सड़क पर सरेआम पिटाई कर दी। यह घटना राहगीरों की नजरों के सामने हुई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।
घटना का पूरा वीडियो एक कार चालक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती का प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच आपसी अविश्वास और शक की वजह से विवाद लगातार होते रहे।
बताया गया है कि विवाद के दौरान दोनों बाइक पर भी लड़ाई करते रहे। अचानक युवक ने गाड़ी रोककर सड़क किनारे पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। गुस्से में युवती ने बाइक की चाबी छीन ली। मौके पर भीड़ जमा होते देख युवक बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया।
दिनदहाड़े लूट, पेट्रोल पंप मैनेजर से 1.75 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के DG पवन देव के बेटे के साथ सरेराह मारपीट, पार्किंग विवाद में जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर पर एक और केस दर्ज, पुलिस से अभद्रता का आरोप
Chhattisgarh Commercial LPG Shortage : छत्तीसगढ़ न्यूज़ होटलों में थमी गैस की सप्लाई, प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर