नई दिल्ली। अमेरिका के मशहूर अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के प्रोफेसर जॉन मियर्शीमर ने ट्रंप प्रशासन की भारत नीति को गंभीर भूल करार दिया है। उनका कहना है कि रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए सेकेंडरी टैरिफ नाकाम साबित होंगे और इसका सीधा असर भारत-अमेरिका संबंधों पर पड़ेगा।
मियर्शीमर ने चेतावनी दी कि इस कदम से अमेरिका और भारत के रिश्तों को गहरी चोट पहुंची है और भारत अब अमेरिका से दूरी बनाता दिख रहा है। उन्होंने कहा, “यह हमारी ओर से बहुत बड़ी गलती है। यह विश्वास करना मुश्किल है कि आखिर यहां क्या हो रहा है।”
Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तनी एकादशी कब मनाई जाएगी? जान लें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त
भारत झुकने वाला नहीं
मियर्शीमर ने कहा कि भारत ने साफ कर दिया है कि वह रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा। भारतीय किसी भी बाहरी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका-भारत के मजबूत रिश्तों को जहरीला बना दिया है।
उनके मुताबिक, चीन को रोकना अमेरिका की सबसे बड़ी विदेश नीति प्राथमिकता है और इसमें भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है। लेकिन ट्रंप सरकार के फैसलों ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं।

More Stories
CKYC 2.0 : 1 अगस्त से बदलेगी बैंकिंग की तस्वीर! एक बार KYC कराएं, फिर हर बैंक और बीमा कंपनी में नहीं देने होंगे दस्तावेज
देश की प्रवेश परीक्षा प्रणाली में होगा बड़ा बदलाव’ 6 विशेषज्ञ करेंगे परीक्षा व्यवस्था में सुधार, PM Modi’ ने बनाई हाई लेवल टास्क फोर्स
Paper Leak Prevention Amendment Bill 2026 : परीक्षा में धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त वार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में 2 महीने में फैसला