US Iran Ceasefire : Donald Trump ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए दो हफ्तों के सीजफायर की घोषणा की है। करीब 40 दिनों से जारी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच यह अस्थायी युद्धविराम लागू किया गया है, जिसे व्यापक शांति समझौते की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
सीजफायर की शर्तें और अहम बिंदु
इस समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे, वहीं ईरान भी किसी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। इसके साथ ही ईरान ने वैश्विक व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण Strait of Hormuz को फिर से खोलने पर सहमति जताई है। इस जलडमरूमध्य से तेल, गैस और अन्य व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान पर प्रस्तावित हमलों को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने इसे द्विपक्षीय युद्धविराम बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे दीर्घकालिक शांति का रास्ता साफ होगा।
पाकिस्तान की मध्यस्थता का दावा
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला Shehbaz Sharif और पाकिस्तानी सेना प्रमुख Asim Munir की अपील के बाद लिया गया। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की है।
बातचीत के नए संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, अमेरिका अपने अधिकांश सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुका है और अब तेहरान के साथ बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिसे आगे की वार्ता का आधार बनाया जा सकता है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt ने भी पुष्टि की कि बातचीत जारी रहेगी और आगे की रणनीति राष्ट्रपति के रुख के अनुसार तय होगी।
तेहरान में जश्न का माहौल
सीजफायर की घोषणा के बाद Tehran में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने झंडे लहराए और शांति की उम्मीद जताई।
इस दौरान लोगों ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की तस्वीरें भी हाथों में लीं। उनकी मौत के 40वें दिन श्रद्धांजलि देने के लिए भी बड़ी संख्या में समर्थक एकत्र हुए।

More Stories
Iran USA Tension : ईरान पर चौतरफा वार , अमेरिकी विदेश विभाग ने IRGC के वित्तीय तंत्र पर कसा शिकंजा
Pakistan Exposed : पाकिस्तान का ‘डबल गेम’ बेनकाब’ नूर खान एयरबेस पर छिपाए ईरानी सैन्य विमान, अमेरिकी हमलों से बचाने की थी साजिश
Donald Trump Iran Policy 2026 : विदेशी नीति पर ट्रंप का हुंकार , ईरान पर फिर से ‘मैक्सिमम प्रेशर’ रणनीति लागू करने का ऐलान