अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक ही परिवार के 2 मासूम भाईयों की सांप काटने से मौत हो गई. घटना पटना क्षेत्र के ग्राम छिनदिया बांध पारा की है. खेलने के दौरान यहां 2 भाइयों को सांप ने काट लिया. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.
अब किसी भी जिले में लगवा सकेंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट: वाहन मालिकों को बड़ी राहत
जानकारी के मुताबिक, जहरीले सांप के काटने से दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिवार ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में एक मासूम ने दम तोड़ दिया.
दूसरे बच्चे को बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना से परिवार गहरे सदमे में है. दोनों बच्चों की मां की हालत बिगड़ने पर उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज जारी है.

More Stories
CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित ऑडियो बातचीत वायरल, नाश्ता-चाय के खर्च पर हुई तीखी बहस, कांग्रेस ने कहा- ‘समोसे पर संग्राम’
CG Sand Royalty Scam : छत्तीसगढ़ में 6 करोड़ के रेत रॉयल्टी घोटाले की जांच फाइल गायब, 10 साल पुराने मामले में फिर उठे सवाल
CG School Exam Time Table 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, कक्षा 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट