बीजापुर. जिले में माओवादियों की कायराना करतूत सामने आई है. माओवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने प्रेशर IED लगाए थे, जो ब्लास्ट होने से 3 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीणों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है.
राज्यपाल ने गोद लिए तीन गांव, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
जानकारी के मुताबिक, दम्पाया, एर्रागुफा पारा के ग्रामीण पारिवारिक काम से बंदेपारा जा रहे थे. इस दौरान आज सुबह लगभग 08.30-09 बजे के आसपास माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट होने से ग्रामीणों के पैर एवं चेहरे में चोटें आई है.
ये ग्रामीण हुए घायल
- गोटे जोगा पिता समैया मुरिया उम्र 45 वर्ष निवासी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़ l
- विवेक ढोड़ी पिता नागैया मुरिया उम्र 17 वर्ष निवासी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़ l
- बडडे सुनिल पिता मिब्बा मुरिया उम्र 20 वर्ष निवासी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़ l

More Stories
CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बढ़े हुए लोड का शुल्क अब दिसंबर के बिल में होगा शामिल
Kulgam Terror Attack: कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या से दहशत
CG Weather Update : बस्तर-दुर्ग में बरसे बादल, रायपुर में धूप ने बढ़ाई उमस, आज भी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी