Categories

March 14, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

आदिवासी किसान विवाद ने पकड़ा तूल, सोशल मीडिया पर बढ़ा बवाल, गिरफ्तारी की मांग तेज

कोरबा। आदिवासी किसान बलवंत सिंह कंवर से मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपों से जुड़ा मामला अब लगातार गर्माता जा रहा है। एक ओर जहां बीजेपी नेत्री ज्योति महंत ने किसान के खिलाफ 9 जून को बांकीमोगरा थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया की पहल पर ज्योति महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

बड़ा खुलासा: मोबाइल फोन को निशाना बना रहे चीनी हैकर्स, कॉल और SMS तक पहुंच बना रहे

अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ चुका है। दोनों पक्षों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कुछ यूजर्स बीजेपी नेत्री ज्योति महंत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग किसान की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि अगर वह निर्दोष था तो उसने सार्वजनिक रूप से माफी क्यों मांगी?

इस बीच आदिवासी समाज ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए स्पष्ट मांग रखी है कि किसान के साथ मारपीट करने वालों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और आदिवासी सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay