कोंडागांव: कोंडागांव जिले में शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई. क्रूजर अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और पलट गई. तीन महिलाओं की मौत हो गई. 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घटना बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की है.
रायपुर : CCTV में कैद हुए 18 लाख की जेवरात उड़ाने वाले चार चोर
जानकारी के अनुसार, सभी लोग क्रूजर में स्वर होकर कोंडागांव के भूमका डिगानार के पास शादी में शामिल होकर लौट रहे थे. सोमवार रात करीब 10 बजे कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई. दर्दनाक हादसे में कार सवार 3 महिला की मौत हो गई. वहीं 15 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया.
रायपुर : CCTV में कैद हुए 18 लाख की जेवरात उड़ाने वाले चार चोर

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ