रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर बाहरी चोर गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसूलीडीह स्थित क्लासिक सिटी सोसाइटी के एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
भारत से मार खाने के बाद होश खो बैठा पाकिस्तान! अब इशाक डार ने जो कहा वो जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप
जानकारी के अनुसार, सीड्स कारोबारी मनीष सहगल व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में ओडिशा गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान पूरी तरह से सूना था। इसी का फायदा उठाते हुए चोर गैंग ने घर के सभी कुंडे और ताले तोड़कर अंदर घुसपैठ की।
‘अपनी ही मौत की अफवाह सुनकर बहुत…’, जब एक टैटू बन गया था शेफाली जरीवाला के गले का फंदा, ऐसा था हाल
जिसके बाद घर के तीनों कमरों में रखी अलमारियों के लॉकरों को तोड़कर शातिर चोर सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

More Stories
CG NEWS : सरकारी स्कूल में हड़कंप, 12वीं की छात्रा ने खाईं नींद की गोलियां’ बैग से मिला खाली रैपर
Ex-Servicemen Recruitment : छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के पद नहीं रहेंगे खाली, सरकारी भर्तियों में अब इस तरह होगी नियुक्ति
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को लगा झटका’ जल्द जारी होगी नई तारीख