Tribal girl gang rape कवर्धा।कवर्धा पुलिस ने आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक कवर्धा के ही रहने वाले आदतन अपराधी हैं।
शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में विस्तृत जानकारी देंगे।
मामला 24 सितंबर की रात का है। पीड़िता अपने परिचित के घर ठहरी हुई थी और रात करीब दो बजे किसी विवाद के बाद घर से निकलकर बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके (अटल आवास के पीछे) ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी और बस स्टैंड के पास छोड़ दिया।
पीड़िता ने साहस दिखाते हुए महिला थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों पर संकट : 3 साल में 38 हाथियों और 9 बाघों की मौत, विधानसभा में गूंजा मुद्दा
Chhattisgarh News : मधुमक्खियों का तांडव अटल चौक पर मचाया कोहराम, कांग्रेस नेता और पंचायत सचिव समेत 8 घायल
Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर