Bharat Mata Chowk pandal fire कवर्धा, छत्तीसगढ़ — देर रात भारत माता चौक स्थित दुर्गा पंडाल में भयानक आग लगने की घटना से पूरे इलाक़े में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंडाल के पीछे हिस्से में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने आग भड़काई, जिससे अंदर स्थापित माता की प्रतिमा भी खंडित हो गई।
रायपुर: ‘छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट’ समारोह में CM ने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों को सराहा
आग लगने के समय पंडाल में उपस्थित चार श्रद्धालु समय रहते बाहर बाहर निकल पाए, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Korba : कटघोरा क्षेत्र में देर रात फायरिंग से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
अधिकारियों ने बताया कि पंडाल का सामने का हिस्सा सुरक्षित बच गया है, लेकिन पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आयोजन समिति और श्रद्धालु इस हादसे से स्तब्ध हैं।
