Theft at officers houses रायपुर, 2 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में बीती रात शातिर चोरों ने अफसरों के घरों को निशाना बनाते हुए करीब 90 लाख रुपये से अधिक की चोरी को अंजाम दिया। यह घटनाएं मनेन्द्रगढ़ और कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में हुई हैं। पुलिस को दोनों ही मामलों में संगठित गिरोह की संलिप्तता की आशंका है।
Bulldozer Action : प्रशासन का सख्त रुख: अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजा बुलडोजर
मनेन्द्रगढ़ में रेलवे कॉलोनी के तीन घरों में धावा
पहली वारदात मनेन्द्रगढ़ में सामने आई, जहां रेलवे कॉलोनी स्थित तीन आवासों में चोरों ने एक ही रात में ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी हुई है। पुलिस के मुताबिक, जिस तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया, वह पूरी तरह से सुनियोजित और पेशेवर लगता है।
minor fake note case: कांकेर में नकली नोट सप्लाई की कोशिश नाकाम, दो नाबालिग धरे गए
कांकेर जिले के पखांजूर में दो अधिकारियों के घर टारगेट
दूसरी बड़ी चोरी कांकेर जिले के पखांजूर के शुभ पल्ली और रामकृष्ण पल्ली पारा क्षेत्र में हुई। यहां एक राजस्व निरीक्षक और लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अधिकारी के आवासों में सेंधमारी की गई। चोरों ने यहां से करीब 40-50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए।

More Stories
CG High Court : छत्तीसगढ़ पदभार संभालते ही चीफ जस्टिस केआर महापात्र का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिस्ट्रिक्ट जजों का तबादला
CG Crime News : ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर’ 60 लाख का गांजा बरामद
CG NEWS : पिकनिक स्पॉट पर हादसा’ नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद, घटना के बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की तैयारी