नई दिल्ली/वॉशिंगटन | मिडिल ईस्ट (Middle East) में हालात बेकाबू हो गए हैं। शनिवार को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में मिसाइलों की बारिश हो रही है। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने जवाबी कार्रवाई बंद नहीं की, तो उसे “ऐसी ताकत का सामना करना पड़ेगा जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी।”
ईरान का पलटवार: कई देशों पर दागीं मिसाइलें
इजरायल और अमेरिका के ‘ऑपरेशन लॉयन रोर’ (Operation Lion’s Roar) के जवाब में ईरान ने ‘ऑपरेशन ट्रुथफुल प्रॉमिस 4’ शुरू कर दिया है। ईरान ने न केवल इजरायल को निशाना बनाया, बल्कि उन पड़ोसी देशों पर भी मिसाइलें दागीं जहाँ अमेरिकी सैन्य बेस मौजूद हैं।
-
प्रभावित देश: सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, बहरीन और ओमान के आसमान में मिसाइलें और ड्रोन देखे गए।
-
नुकसान: दुबई, दोहा और अबू धाबी में विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं। अबू धाबी में मलबे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत की खबर है।
कुर्दिस्तान के US बेस पर हमला और ट्रंप का गुस्सा
इराकी कुर्दिस्तान और अन्य क्षेत्रों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों ने व्हाइट हाउस को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साफ किया कि:
“ईरान एक बड़ी गलती कर रहा है। हमने उनके शीर्ष नेतृत्व और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है। अगर वे हमारे बेस या हमारे सहयोगियों को नुकसान पहुँचाते हैं, तो ईरान को इसका वो हश्र देखना होगा जिसे वह कभी भूल नहीं पाएगा।”

More Stories
Indonesia Ship Missing : जावा सागर में बड़ा हादसा, 102 यात्रियों को बचाया गया; एक की मौत
Russia Defence Offer to India: S-500 से Su-57 तक, रूस ने भारत को दिए ये बड़े रक्षा प्रस्ताव; सुपर सुखोई भी शामिल
Iran Attack on Bahrain: अमेरिकी बेस पर ईरान का मिसाइल हमला, नुकसान का आकलन कर रही US Navy