मेक्सिको सिटी / नई दिल्ली दुनिया के सबसे खूंखार ड्रग माफिया और जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के सरगना नेमेसियो रूबेन ओसेगुरा सर्वेंट्स उर्फ ‘एल मेंचो’ की एक सैन्य ऑपरेशन में मौत के बाद मेक्सिको सुलग उठा है। रविवार (22 फरवरी, 2026) को हुई इस कार्रवाई के बाद कार्टेल के लड़ाकों ने पूरे देश में तबाही मचा दी है।
स्पेशल फोर्स का ‘ऑपरेशन टपालपा’
मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन जलिस्को राज्य के टपालपा (Tapalpa) शहर में अंजाम दिया गया। अमेरिकी खुफिया एजेंसी (US Intelligence) के सहयोग से की गई इस छापेमारी में भारी गोलीबारी हुई। एल मेंचो मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया था और मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
CG Electricity Bill : अब नहीं चलेगी उधारी! 5 हजार से ज्यादा बकाया पर कटेगा बिजली कनेक्शन
हिंसा की आग: दुकानों से लेकर एयरपोर्ट तक निशाना
अपने आका की मौत की खबर मिलते ही कार्टेल के हथियारबंद लड़ाकों ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी:
-
सड़कें बनीं युद्ध का मैदान: लड़ाकों ने दर्जनों बसों और ट्रकों को आग लगाकर मुख्य हाईवे ब्लॉक कर दिए हैं।
-
बैंक और स्टोर खाक: जलिस्को और गुआडालाजारा जैसे बड़े शहरों में बैंकों, फार्मेसी और ओक्सो (OXXO) स्टोर्स में आगजनी की गई है।
-
एयरपोर्ट पर दहशत: गुआडालाजारा और प्यूर्टो वालार्टा हवाई अड्डों पर गोलीबारी की खबरें आई हैं, जिसके बाद सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
दुनिया का सबसे ‘महंगा’ अपराधी था मेंचो
एल मेंचो पर अमेरिका ने 15 मिलियन डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का इनाम रखा था। वह मेक्सिको में पुलिस अधिकारियों की हत्या, सार्वजनिक रूप से शवों को लटकाने और अमेरिकी शहरों में घातक फेंटानिल (Fentanyl) की तस्करी के लिए जिम्मेदार था।

More Stories
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर’ 3 जुलाई से शुरू होगी Amarnath Yatra, 15 अप्रैल से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Nari Shakti Vandan : महिला आरक्षण कानून पर राजनीति तेज , 33% सीटें महिलाओं को कब मिलेंगी, जानिए पूरा समीकरण
Doda Shaken By Earthquake : जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के दो झटके, 15 मिनट के अंतराल पर डोली धरती