The Controversial Remarks on PM Modi: नई दिल्ली/रायपुर।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर बड़ी कानूनी गाज गिरी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के कौशांबी से हुई गिरफ्तारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस इस मामले में मामला दर्ज होने के बाद से ही कांग्रेस नेता की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दबिश दी और विनोद तिवारी को वहां से अपनी हिरासत में ले लिया।
राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
एक बड़े पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद से छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर या सीधे दिल्ली लाकर आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी तेज होने की संभावना है।

More Stories
Chhattisgarh State Open School exam in jail : छत्तीसगढ़ में जेल बना परीक्षा केंद्र, 25 कैदी देंगे ओपन बोर्ड एग्जाम; 4 नक्सल बंदी भी शामिल
CG NEWS : उरला की लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल कर्मियों ने दो कर्मचारियों को मौत के मुंह से निकाला सुरक्षित
Suicide Case 2026 : वर्दी का डर और मौत का वीडियो फर्जी पुलिस बनकर युवक को धमकाने वाला शातिर गिरफ्तार