मुंबई इंडियंस कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने छोड़ा पद, इंग्लैंड महिला टीम की कोचिंग संभालेंगी
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइज़ी की कोच रहीं चार्लोट एडवर्ड्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कोच बनने के बाद लिया। एडवर्ड्स की कोचिंग में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार WPL का खिताब जीता—2023 और 2025 में। टीम की सफलता में एडवर्ड्स की भूमिका बेहद अहम रही।
मुंबई इंडियंस ने जताया आभार
मुंबई इंडियंस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए चार्लोट एडवर्ड्स को एक प्रेरणादायक लीडर बताया और उनके योगदान की सराहना की। टीम ने लिखा, “उन्होंने हमारी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और टीम को गर्व और खुशी दी। उनके योगदान के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।”
साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुंबई इंडियंस ने लिखा, “दो खिताब दिलाने के लिए शुक्रिया। नई जिम्मेदारी के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।”
कोचिंग में लंबा अनुभव
चार्लोट एडवर्ड्स कोचिंग के क्षेत्र में काफी अनुभवी हैं। उन्होंने साउथर्न वाइपर्स के साथ पांच महिला क्रिकेट सुपर लीग खिताब, साउथर्न ब्रेव के साथ ‘द हंड्रेड’, और मुंबई इंडियंस के साथ दो WPL खिताब जीत चुके हैं। अब वह इंग्लैंड महिला टीम की कोचिंग संभालेंगी, जहां वे जॉन लुईस की जगह लेंगी।
Full 🗞️: https://t.co/kuDYRHsjNt
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2025
खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर
एडवर्ड्स ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 1676 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। 191 वनडे में 5992 रन बनाए, जिनमें 9 शतक और 46 अर्धशतक रहे। वहीं, 95 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 2605 रन दर्ज हैं।
उनका अनुभव अब इंग्लैंड महिला टीम के लिए भी बड़ा सहारा बन सकता है।

More Stories
India Women vs Australia Women : 98 गेंदें, 158 रन और 27 चौके; हीली ने अंतिम पारी में भारतीय गेंदबाजों को रिमांड पर लिया
T20 World Cup 2026 : क्या फिर होगा भारत-पाक महामुकाबला? समझें फाइनल में भिड़ने का पूरा गणित और ‘सुपर-8’ का रोमांच
India vs Zimbabwe Live Updates: चेपॉक में आज ‘करो या मरो’ की जंग, सेमीफाइनल के लिए भारत को चाहिए करिश्माई जीत