बैंकॉकः रूस-यूक्रेन, इजरायल-इरान, इजरायल हमास के बाद अब 2 और एशियाई देश युद्ध की चपेट में हैं। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच अब एक नया संघर्ष शुरू हो गया है। इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर गोलाबारी और रॉकेट से हमले करना शुरू कर दिया है। आरटी न्यूज के अनुसार इस बीच कंबोडिया के हमले में थाईलैंड का एक गैस स्टेशन तबाह हो गया है। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्टों में थाईलैंड द्वारा कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक करने की खबरें भी सामने आ रही हैं। एपी न्यूज के अनुसार दोनों पक्षों के संघर्ष में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। जबकि 14 लोग घायल हैं।
एशिया कप 2025 में होगी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर, इतनी टीमें लेंगी हिस्सा
अपनी जान बचाने को फर्श पर लेटे सैनिक
थाईलैंड के गैस स्टेशन पर कंबोडिया ने BM-21 रॉकेट से हमला किया है। इसके बाद बैंकॉक में हड़कंप मच गया है। सैनिक अपनी जान बचाने के लिए कई जगहों पर फर्श पर लेटे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की खबरें सामने आ रही हैं। अभी तक की अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, इस झड़प में 14 लोगों की मौत हुई है और कई स्कूली बच्चे और आम नागरिकों समेत 14 घायल हुए हैं।
अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। थाईलैंड में अमेरिकी कॉन्सुलेट ने अपने नागरिकों को कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया में 24 जुलाई को रॉकेट और आर्टिलरी गन से हमले की सूचना मिली है। ऐसे में सभी अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जो बॉर्डर क्षेत्रों में हैं, वह इलाका तत्काल खाली कर दें और थाईलैंड सरकार की एडवाइजरी को फॉलो करें।
थाईलैंड ने किया कंबोडिया पर जवाबी हमला
इस बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हवाले दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड ने कंबोडिया पर जवाबी एयरस्ट्राइक कर दी है। इसमें एफ-16 फाइटर जेटों का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। अभी और अन्य ब्यौरा का इंतजार है।

More Stories
Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द’ केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; लद्दाख में शांति और विश्वास की बहाली प्राथमिकता
A Major Diplomatic Victory For India : ‘शिवालिक’ के बाद ‘नंदा देवी’ भी होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला, ईरान ने दिया ‘सेफ पैसेज’
Euthanasia Case : LLRM मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट बनी आधार’ सुप्रीम कोर्ट ने दी हरीश को ‘सम्मानजनक विदाई’ की अनुमति