Categories

May 7, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Suvendu Adhikari PA Murdered

Suvendu Adhikari PA Murdered

Suvendu Adhikari PA Murdered : सड़क पर तांडव , कार रोककर हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

PM Modi’ कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला’ ‘वंदे मातरम’ को मिला राष्ट्रगान के समान दर्जा, अपमान पर अब होगी जेल

कुछ सेकंड में गोलियों से छलनी हुई कार

रात गहरी थी। सड़क लगभग खाली। तभी पीछे से आई एक गाड़ी तेजी से आगे निकली और चंद्रनाथ रथ की कार के सामने कट मारकर रुक गई। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहला दिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ रथ को सीने, सिर और पेट में गोलियां लगीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार के शीशे टूट गए। सड़क पर चीखें गूंज उठीं। आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए।

सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर गंभीर

हमले में रथ के निजी सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में हमले को सुनियोजित माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी इस हत्या ने भूचाल ला दिया है। बंगाल में पहले से जारी तनाव अब और बढ़ सकता है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay