Celina Jaitly’ मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर बैठकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने उनके फैंस को भावुक कर दिया है।
वीडियो में सेलिना अपने बेटे की कब्र को साफ करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह काफी भावुक हो जाती हैं और अपने आंसू नहीं रोक पातीं। वीडियो के साथ उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दर्द, मानसिक संघर्ष और बच्चों से दूर रहने की पीड़ा को बयां किया है।
तलाक की लड़ाई के बीच छलका दर्द
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलिना जेटली इन दिनों अपने पति पीटर हाग के साथ तलाक की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से काफी टूट चुकी हैं।
एक्ट्रेस ने लिखा कि एक मां के लिए अपने बच्चों से दूर रहना सबसे बड़ा दर्द होता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते कुछ साल उनके लिए बेहद कठिन रहे हैं और उन्होंने कई मानसिक आघात झेले हैं।
दिवंगत बेटे को याद कर हुईं भावुक
सेलिना ने अपने बेटे शमशेर को याद करते हुए कहा कि वह आज भी हर दिन उसे महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की कब्र पर जाकर उन्हें मानसिक शांति मिलती है। वीडियो में उनका दर्द साफ तौर पर देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और कई सेलेब्स उनके समर्थन में सामने आए हैं और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं। कई यूजर्स ने पोस्ट पर भावुक प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

More Stories
:”राहा कपूर के टैलेंट पर फिदा हुईं मां Alia Bhatt, बोलीं- ‘मेरी बेटी बहुत कॉम्पिटिटिव और एथलेटिक है'”
Welcome To The Jungle : अक्षय कुमार की ‘मंडली’ ने मचाया धमाल, रिलीज हुआ सेलिब्रेशन सॉन्ग ‘दीवाने हैं’
27 जून को होगा SSCC Annual Meet 2026, अभिनेता Sonu Sood रहेंगे मुख्य अतिथि