दुर्ग। जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने ही घर में मृत अवस्था में पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्चुरी भेज दिया गया।
Gold Price Today : सोना ₹1.34 लाख के पार, एक दिन में ₹954 की तेजी; चांदी ₹5,656 उछली
पुलिस के अनुसार, किशोरी एक वकील की बेटी थी और यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर स्थित बौद्ध कुटीर के पास का है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें किशोरी ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। नोट की जांच की जा रही है।
घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही परिवारजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
CG NEWS : नाबालिगों की गुंडागर्दी इंस्टाग्राम रील में रामनगर को लहूलुहान करने की धमकी से हड़कंप
CG Board Bonus Marks : छत्तीसगढ़ बोर्ड के 1852 छात्र खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, परीक्षा में मिलेंगे बोनस अंक
CG NEWS : पोटा केबिन छात्रावास में हड़कंप, तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती’ दो नाबालिग भी शामिल