Categories

May 26, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

बंगाल में घुसपैठ पर सख्त बयान, CM Shubhendu’ अधिकारी बोले– ‘बांग्लादेशी जल्द छोड़ें राज्य, नहीं तो होगा एक्शन’

CM Shubhendu’ कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर घुसपैठ का मुद्दा गरमा गया है। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को लेकर सख्त बयान दिया है।

‘जल्दी-जल्दी भागो, नहीं तो कार्रवाई होगी’
मंगलवार को दिए बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को जल्द से जल्द यहां से चले जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर, रायपुर समेत 10 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार

घुसपैठियों की पहचान कर पुलिस को सौंपने की अपील
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले करें। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) उनकी वापसी की प्रक्रिया में सहयोग करेगा।

‘जेल में रखकर नहीं खिलाएंगे’
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि घुसपैठियों को जेल भेजकर उन्हें सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। “वे कोई दामाद नहीं हैं कि उन्हें बैठाकर खिलाया जाए, बल्कि उन्हें वापस भेजा जाएगा,” उन्होंने कहा।

बॉर्डर पर बढ़ी हलचल
बताया जा रहा है कि इस बयान के बाद सीमावर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है और कुछ स्थानों पर बांग्लादेशी नागरिकों के जुटने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

राजनीतिक माहौल गरमाया
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है, वहीं प्रशासन भी मामले को लेकर सतर्क हो गया है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay