Categories

April 10, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Sonia Gandhi : सोनिया गांधी दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर; नियमित जांच के लिए आई थीं अस्पताल

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।

Nissan Tekton : सड़कों पर उतरने को बेताब निसान टेक्टॉन, नए टीज़र ने बढ़ाई एसयूवी प्रेमियों की धड़कनें

सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती कराया गया है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि उनकी हालत स्थिर है और गंभीर कुछ नहीं है।

इससे पहले फरवरी 2025 में भी राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को स्वास्थ्य जांच के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay