नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती कराया गया है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि उनकी हालत स्थिर है और गंभीर कुछ नहीं है।
इससे पहले फरवरी 2025 में भी राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को स्वास्थ्य जांच के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

More Stories
8th Pay Commission: क्या बदलेगा DA की गणना का फॉर्मूला? रक्षा कर्मचारियों की बड़ी मांग, आपकी सैलरी पर होगा सीधा असर
Double Murder News : मकान मालिक की दरिंदगी किराएदार युवती से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दवा देकर दी दर्दनाक मौत
Fear of gas shortage : फोन पर बुकिंग में आ रही दिक्कत? इन 4 डिजिटल तरीकों से मिनटों में बुक करें सिलेंडर