UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज की गई है।
शहर में नकली नोटों का जाल, सतर्क दुकानदार की मदद से युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर
रैंक 1 – शक्ति दुबे
यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पोलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।
रैंक 2 – हर्षिता गोयल
नंबर 2 पर हर्षिता गोयल रही हैं। हर्षिता शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया। यहीं वो बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं।
रैंक 3 – अर्चित पराग डोंगरे
अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था।
रैंक 4 – मार्गी चिराग शाह
गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।
रैंक 5 – आकाश गर्ग
कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री रखने वाले और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश गर्ग को वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान मिला है।
UPSC टॉपर्स की टॉप 5 लिस्ट में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं।
कुल 1009 कैंडिडेट्स ने UPSC CSE क्वालिफाई किया है। इसमें जनरल के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC के 318 , SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं।
UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को हुई थी, जबकि मेन्स परीक्षा का आयोजन 20 से 29 सितंबर, 2024 के बीच हुआ था। वहीं, इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित किया गया था।

More Stories
Nepal Flood Updates : नेपाल में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा 626 के पार’ 2400 से ज्यादा लापता, चीन ने फिर जारी किया अलर्ट
Kolkata Jail में बड़ी सुरक्षा चूक’ आफताब अंसारी के सेल से मिले तीन iPhone और 31 हजार रुपये
Andhra Pradesh Bus Accident: कार्यक्रम से लौट रहे लोगों पर टूटा कहर, बस की टक्कर से 7 की मौत