बिलासपुर 22 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पीएचई विभाग के SDO पर मेडिकल छात्रा से रेप का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरोपी एसडीओं ने उससे शादी का झांसा देकर करीब 7 साल तक दैहिक शोषण किया। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। आरोप है कि पीड़िता को धोखा देकर एसडीओं दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था। लेकिन पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी एसडीओं फरार हो गया।
रायपुर में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर FIR:ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के लोग
प्यार में धोखा और दैहिक शोषण का ये पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया पीएचई विभाग में एसडीओं के पद पर पदस्थ है। उसकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले में है। मेडिकल कॉलेज की 22 साल की छात्रा से नमित की दोस्ती थी, तब वह पढ़ाई कर रही थी। साल 2018 में नमित ने उससे प्यार का इजहार कर उसके साथ शादी करने का वादा किया था। इस दौरान नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2019 में शाम करीब 5 बजे नमित उससे मिलने आयसा था।
वहां से उसने अपने अज्ञेय नगर स्थित घर पर युवती को ले गया। इसके बाद नमित ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। ये सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान साल 2023 में वह प्रेग्नेंट हो गई। तब पीड़िता ने नमित पर शादी के लिए दबाव बनाना चाहा। लेकिन तब नमित ने शादी के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने की बात कहते हुए उसका गर्भपात करा दिया गया। लेकिन इस घटना के कुछ दिनों बाद ही एसडीओं नमित अपने परिजनों की रजमंदी से दूसरी लड़की से शादी के लिए तैयार हो गया।
बर्थ-डे पर नही पहुंचने पर पीड़िता को शक होने पर खुला राज
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि नमित सात साल से उसके साथ रिलेशन में था। हर साल वह अपना जन्मदिन उसके साथ ही बिलासपुर में मनाता था। 14 अप्रैल को नमित का बर्थ-डे था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीड़िता को नमित पर शक हुआ।
उसने नमित के संबंध में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि नमित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। इस पर उसकी प्रेमिका ने शादी करने के लिए दबाव बनाया। जब वह नहीं माना, तब उसने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बारात निकलने से पहले पहुंच गयी पुलिस….फरार हुआ आरोपी दुल्हा
पुलिस ने बताया कि 20 अप्रैल को आरोपी नमिक की शादी होने वाली थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लेकर उसके घर गई। जांजगीर-चांपा स्थित उसके दफ्तर में भी दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला। इधर उसकी प्रेमिका ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि 20 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है।
यह खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने भिलाई में भी छापेमारी की लेकिन, आरोपी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस आरोपी एसडीओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास