Yashinder Kaur’ लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पंजाबी सिंगर यशिंदर कौर की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर को करीब 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा किया गया था। घटना के बाद से ही उनका परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
अपहरण के बाद हत्या
सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने सिंगर का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। सोमवार को स्थानीय लोगों ने नहर में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अपहरण और हत्या के इस मामले में संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच की जा रही है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की अपील कर रहे हैं।
कानून-व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला कलाकार का दिनदहाड़े अपहरण और फिर हत्या होना बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है।

More Stories
Abhishek Banerjee’ की बढ़ीं मुश्किलें’ घर निर्माण विवाद में KMC का नोटिस, बुलडोजर कार्रवाई की आशंका
आवारा कुत्तों पर आज Supreme Court’ का बड़ा फैसला’ सड़क या शेल्टर हाउस, तय होगी दिशा
Petrol-Diesel Price Hike : चौतरफा मार , पेट्रोल-डीजल महंगे होने से मालभाड़ा बढ़ने का डर, आवश्यक वस्तुएं भी होंगी महंगी