Chhattisgarh Police Action , रायपुर — राजधानी रायपुर के आमासिवनी इलाके में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। युवक सुकृत खांडे की हत्या का LIVE CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
Abhishek Banerjee’ की बढ़ीं मुश्किलें’ घर निर्माण विवाद में KMC का नोटिस, बुलडोजर कार्रवाई की आशंका
पैसों के विवाद से शुरू हुआ खूनी संघर्ष
पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। मंगलवार देर शाम बहस अचानक हिंसक हो गई। आरोप है कि तीन बदमाशों ने मिलकर सुकृत खांडे पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि युवक सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग कुछ पल के लिए सन्न रह गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। फुटेज में अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है। लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि कुछ लोग घायल युवक को बचाने की कोशिश करते दिखे।
चार आरोपी पुलिस हिरासत में
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी, विनोद उर्फ विक्की और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। अधिकारियों का कहना है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार की भी जांच की जा रही है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि माहौल शांत रहे। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के बाहर देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही।

More Stories
छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है नया भाजपा प्रभारी, Ajay Chandrakar’ के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी’ घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, पति पर हत्या का शक
CG News : नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ