रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में 8 मई को कांग्रेस संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है। हाल ही में यात्रा की तैयारी को लेकर नेताओं ने बिलासपुर में बैठक भी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, देश में केंद्र सरकार संविधान को नुकसान पहुंचा रही है। इस वजह से संविधान यात्रा निकाली जाएगी।
तेज रफ्तार कार ने ली तीन जिंदगियां, मासूम समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत
इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा संविधान का उल्लंघन करती है। यह एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो संविधान का दुरुपयोग करती है। अब जब सत्ता से बाहर है, तो उन्हें संविधान बचाने की याद आ रही है।
जब समय पड़ता है, तो देश का विभाजन करते हैं। जब सत्ता से बाहर होते हैं, तो भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। जब सत्ता में रहते हैं तो जाति जनगणना का विरोध करते हैं। सत्ता से बाहर आते हैं तो उसका समर्थन करते हैं। इसीलिए संविधान बचाओ की बजाय, इन्हें कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए।

More Stories
SECR Cancelled Trains : यात्रियों को मिली बड़ी राहत , स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, बहाल हुईं ट्रेनें
CG NEWS : पागल कुत्ते का तांडव’ 10 ग्रामीणों को काटकर किया लहूलुहान, इलाके में दहशत
CSMCL Manpower Scam : कोर्ट का सख्त फैसला , मैनपावर घोटाले के 7 आरोपियों को 11 मई तक रिमांड पर भेजा