रामबन, 5 मई 2025 — जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में रविवार को सेना का एक वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई। मृतक जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सेना का यह वाहन जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। हादसा करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे-44 पर हुआ, जब वाहन का चालक संतुलन खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा।
घटना के बाद सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों के शव खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाए गए हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को इसी इलाके में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था और हाईवे पर मडस्लाइडिंग के कारण सड़क बंद कर दी गई थी। प्रशासन ने पहले ही लोगों को हाईवे से बचने की चेतावनी दी थी।

More Stories
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, वीडियो को मिले 55 लाख व्यूज’ पुलिस ने लगाया ₹5,500 जुर्माना
TMC Rebel MPs: 20 ‘बागी’ सांसदों की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जारी हुआ नोटिस
BPSC TRE 4 पर बवाल! गांधी मैदान से डाकबंगला तक छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया